झारखंड में तेजी से बढ़ रहा है एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस का खतरा

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड पर एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस का खतरा मंडरा रहा है। दिन प्रतिदिन एच3एन2 के संक्रमण में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ज्यादातर यह वायरस बच्चों, किशोर और युवाओं में देखने को मिल रहा है। साथ ही बता दें कि बीमार लोग और बुजुर्गों के लिए एच3एन2 बहुत ही खातक हो सकता है। इधर, स्वास्थ्य विभाग भी इससे बचाव को लेकर लोगों को जागरूक कर रहा है।

अब तक देशभर में हो चुकी दो की मौत
एच3एन2 वायरस का खतरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, अगर सही समय पर लोग नहीं संभले तो यह ठीक कोरोना की तरह तबाही मचायेगा। देश भर में अब तक दो की मौत हो चुकी है। इनमें सबसे पहली मौत कर्नाटक और दूसरी मौत हरियाणा में हुई है। लोगों को जानकारी के लिए बता दें कि इस वायरस का संक्रमण धीरे-धीरे फैलता है, एच3एन2 वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने झारखंड को दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं, ताकि लोग विभाग द्वारा जारी नियमों का पालन कर खुद इस वायरस से अपना बचाव कर सकें।

नहीं संभाला झारखंड तो मचेगी तबाही
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने साफ तौर पर दिशा निर्देश जारी किये हैं, अगर झारखंड जल्द ही खुद को नहीं संभाल पाया तो तबाही मचेगी। एक बार संक्रमण का आंकड़ा बढ़ना शुरू हुआ तो फिर इसको कोई नहीं रोक पायेगा। इसलिए जरूरी है कि लोग खुद से नियमों का पालन कर संक्रमण से बचाव करें। जिसस तरह लोग कोरोना काल में मास्क पहनकर घर से बाहर निकलते थे, ठीक उसी तरह मास्क पहनकर स्वास्थ्य विभाग के नियमों का पालन करें। जितना हम सब जागरूक होंगे उतना ही इस बीमारी से बच सकते हैं।

अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या : बता दें कि सदर अस्पताल में एच3एन2 संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। पिछले 15 दिनों में पीड़ित मरीजों की संख्या दो सौ के पार पहुंच चुकी है। अगर डॉक्टरों की मानें तो संक्रमण से बचाव जरूरी है। अगर किसी बीमारी के संपर्क में है तो बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse