टीम एबीएन, कोडरमा। 14 मार्च से शुरू हो रही वार्षिक मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 के सफल संचालन और विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु पूरी तैयारी कर ली गयी है। इस वर्ष वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2023 दिनांक 14.03.2023 से 03.04.2023 तक प्रथम पाली में आयोजित होगी और इंटरमीडिएट परीक्षा (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) -2023 दिनांक 14.03.2023 से 05.04.2023 तक द्वितीय पाली में आयोजित होगी। जिसके लिए कोडरमा जिले में कुल 25 स्थानों पर परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षार्थी नियत समय पर परीक्षा देने शामिल हो। किसी भी परीक्षार्थी या किसी अनधिकृत व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर प्रतिबंध भी लगाया गया है। साथ ही परीक्षा के सफल संचालन के लिए परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी, स्टैटिक पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल, प्रश्न पत्र सह गश्ती दंडाधिकारी और प्रश्न पत्र सह पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है।
उपायुक्त श्री रंजन ने कहा कि माध्यमिक व इंटरमीडिएट परीक्षा में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जिला शिक्षा कार्यालय में परीक्षा नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। परीक्षा नियंत्रण कक्ष में आपके द्वारा किये गये समस्याओं का त्वरित गति में निस्पादन किया जायेगा।
परीक्षा नियंत्रण कक्ष की स्थापना : जिला शिक्षा पदाधिकारी कोडरमा के कार्यालय कक्ष में परीक्षा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। परीक्षा नियंत्रण कक्ष में पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
श्री दिनेश गोप, अनुसेवक, जिला शिक्षा कार्यालय, कोडरमा-8409612229
साथ ही e-mail address - kodermarmsa@gmail.com पर भी शिकायत व सुझाव कर सकते हैं। शिकायत व सुझावों का निदान प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse