टीम एबीएन, रांची। जिले में 598 स्कूलों के किचन और स्टोर रूम की मरम्मत करायी जायेगी। इसके लिए झारखंड शिक्षा परियोजना ने चयनित स्कूलों को निर्देश जारी किया है। कहा गया है कि 22 मार्च से 25 मार्च तक मरम्मत कार्य पूरा कर लेना है।
संबंधित प्रखंड के बीईईओ और जूनियर इंजीनियर जांच कर इसकी रिपोर्ट देंगे। इसके बाद विभाग की ओर से स्कूल प्रबंधन समिति के खाते में खर्च की गयी राशि दे दी जायेगी। मरम्मत कार्य के लिए पांच करोड़ से अधिक का बजट स्वीकृत किया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse