आज विधानसभा सदस्यता की शपथ लेंगी नवनिर्वाचित विधायक सुनीता चौधरी

 

टीम एबीएन, रांची। रामगढ़ उपचुनाव की विजेता आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी आज विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी। विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे।

उल्लेखनीय है कि रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी को गोला कांड में पांच वर्ष की सजा हुई थी। इसके बाद इनकी सदस्यता समाप्त हो गयी थी। 27 फरवरी को रामगढ़ में उपचुनाव हुआ और परिणाम दो मार्च को आया, जिसमें ममता देवी के पति और कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो को हार का सामना करना पड़ा था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse