पटना नगर निगम ने चलाया स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम

 

  • उत्तम दवा है सफाई बापू का कहना
  • स्वच्छता सबके लिए जरूरी : पद्मश्री सुभद्रा देवी

टीम एबीएन, पटना। नगरवासियों को स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से पटना नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर और प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत और ब्रांड एंबेस्डर कार्टूनिस्ट पवन ने अनेक प्रसिद्ध रंगकर्मियों और कलाकारों के साथ जागरूकता अभियान चलाया। 

पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान को प्रसिद्ध पेपर मेसी सह मधुबनी पेंटिंग आर्टिस्ट पद्मश्री सुभद्रा देवी का भी आशीर्वाद और समर्थन मिला। कार्यक्रम में मनोज कुमार बच्चन और राजकुमार लाल जैसे मधुबनी पेंटिंग के सिद्धहस्त कलाकार भी भागीदार बने। स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में पद्मश्री सुभद्रा देवी ने कहा कि साफ-सफाई की आवश्यकता हर जगह पर है। यदि साफ-सफाई नहीं है तो महल-अटारी भी फीके लगते हैं। सभी कलाकारों को पूरे देश की स्वच्छता के लिए जागरूकता फैलाने का काम करना चाहिए। 

कार्यक्रम में पटना नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के ब्रांड एंबेसडर और कार्टूनिस्ट पवन ने कहा कि स्वच्छता के लिए बल प्रयोग नहीं बल्कि सत्याग्रह की आवश्यकता है। हम सब ठान लें तो गंदगी को भारत छोड़ना ही पड़ेगा। लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि स्वच्छता सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह हमारे संस्कार को भी प्रदर्शित करता है। जिस समाज और परिवार में अच्छे संस्कार होते हैं वहां पर स्वच्छता का राज होता है। 

पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने स्वच्छता जागरूकता अभियान में कहा कि  स्वच्छता को हमें अपनी आदत बनानी चाहिए। शहर को साफ सुथरा रखने के लिए इधर-उधर कचरा फेंकने और थूकने की आदत से बाज आनी चाहिए।  लोक गायिका और पटना नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि स्वच्छता में देवत्व का वास होता है। 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हमें स्वदेशी और स्वच्छता का मंत्र दिया। हम सबको अपना एक कदम स्वच्छता की ओर बढ़ाना है। सब लोग मिलकर सहयोग करेंगे और स्वच्छता के लिए काम करेंगे तभी शहर स्वच्छ और सुंदर बनेगा। मौके पर उन्होंने स्वच्छता जागरूकता अलख गीत सबसे बड़ा है कहना साफ रहना उत्तम दवा है सफाई बापू का कहना गाकर सुनाया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse