सरहुल पूजा को लेकर केन्द्रीय सरना समिति ने बनायी रणनीति

 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 12/3/23 को आदिवासियों का महापर्व सरहुल पूजा को लेकर केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक सरहुल शोभा यात्रा का उदगम स्थल सरना टोली हातमा में हुई। संचालन डॉक्टर जगदीप उरांव ने किया। 

मुख्य पहान श्री जगलाल पहान ने कहा कि चैत माह के द्वितीय शुक्ल पक्ष दिनांक 23/3/ 2023 दिन गुरुवार को उपवास केकड़ा मछली पकड़ाई एवं संध्या में जल रखा है पूजा शाम 7 बजे किया जायेगा। चैत तृतीया शुक्ल पक्ष दिनांक 24/3/ 2023 दिन शुक्रवार सुबह 10 बजे सरना स्थल में सरहुल पूजा एवं 2 केंद्रीय सरहुल पूजा उदगम स्थल सरना टोली हात्मा से शोभायात्रा निकलेगी। 

चैत चतुर्थी शुक्ल पक्ष दिनांक 25/3/ 2023 दिन शनिवार को फुलखोसी (पुष्पअर्पण) कार्यक्रम किया जायेगा। बैठक में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि जिला प्रशासन से मिलकर सरहुल शोभायात्रा में फ्लाईओवर निर्माण के कारण होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए संबंधित आवेदक को शोभायात्रा के मार्ग में अमूल कूल परिवर्तन हटाने हेतु आवश्यक निर्देश दें।

साथ ही उन्होंने कहा कि सरहुल पर्व आदिवासियों का महापर्व है, जो 3 दिनों का होता है। इसलिए सरकार को 3 दिनों का राज्य की अवकाश घोषित करना चाहिए एवं इस 3 दिनों तक पूर्ण शराबबंदी भी किया जाये। जिला प्रशासन एवं प्रशासक शहर के सभी सरना स्थलों की साफ सफाई करवायें एवं शहर के मुख्य चौराहों पर विद्युत साथ सजा भी सुनिश्चित करें। साथ ही शोभायात्रा के दिन सभी सुलभ शौचालय को निशुल्क किया जाये एवं समुचित चिकित्सक व्यवस्था की जाये। 

बैठक में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, मुख्य पहान जगलाल पहान, केंद्रीय धूमकुरिया अध्यक्ष सुनील टोप्पो, करम टोली के पहान सुकरा पहान, नागरा टोली के पहान चंदन पहान, एदलहातू के पहान राजू पहान, अनिल उरांव अजीत लकड़ा, विशाल मुंडा, मुन्ना हेमरोम, डहरु उरांव, दीपक हेमरोम, मुकेश मुंडा, महेंद्र मुंडा, कुलदीप पहान, रोहित मुंडा, विकास उरांव, बजरंग हेंब्रोम, पवन उरांव, राकेश मुंडा, आशीष मुंडा, मनीष मुंडा, आदित्य मुंडा, जगदीप उरांव, अरविंद हंस आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी केंद्रीय सरना समिति के महासचिव कृष्णाकांत टोप्पो ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse