टीम एबीएन, रांची। रविवार को खेलो इंडिया 10 का दम वीमेन लीग के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जिसमें योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ झारखंड ने महिलाओं को जागरूक किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मधुलिका वर्मा (डायरेक्टर, रांची यूनिवर्सिटी रांची योग विभाग) विशिष्ट अतिथि स्वामी देव जी (आचार्यकुलम), सुधा झा (पतंजलि महिला प्रभारी झारखंड), वरीय उपाध्यक्ष अंशु सरकार जी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव विपिन पांडे, कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी, संतोषी कुमारी (कंपटीशन डायरेक्टर), मधु स्वाइन (कंपटीशन मैनेजर), मलय डे (टेक्निकल हेड) टेक्निकल ऑफिसर, को -ऑर्गेनाइजर प्रशांत सिंह, प्रहलाद भगत, डॉ एसके घोषाल, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ऑब्जर्वर पीएन दास, सुरेंद्र कुमार प्रसाद, मणिकांत कुमार इत्यादि लोग कार्यक्रम उपस्थित रहे।
ओपनिंग सेरेमनी के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मधुलिका वर्मा ने योग के क्षेत्र में महिलाओं-बालिकाओं के बढ़ते कदम को सराहा। प्रधानमंत्री के द्वारा इस प्रकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का बीड़ा उठाने का संकल्प लिया, ताकि ग्रामीण इलाकों से खेल के प्रति महिलाओं के माध्यम से जागरूकता बड़े और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के तरफ से पदक की प्राप्ति हो।
समापन में मुख्य अतिथि सीपी सिंह (विधायक रांची), विशिष्ट अतिथि विकास झाझरिया, सुशांत कुमार, अपराजिता सिंह, अतुल कुमार, निशांत यादव (उपाध्यक्ष रांची जिला योगासन) बिट्टू दिव्य (नटराज योग संस्थान) उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में खेलो इंडिया वूमेन चलेगा एक सराहनीय कदम रहा है।
मुख्य अतिथि सीपी सिंह विधायक रांची ने कहा कि खेलो इंडिया वूमेन महिलाओं में खेल के प्रति जागरूकता को ग्रामीण इलाकों से निकालकर शहर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक लेकर आयेगा। जिससे खेल के क्षेत्र में बेटियों के माध्यम से भारत का नाम रोशन होगा। इसी प्रतिज्ञा के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं बेटी खिलाओ का भी स्लोगन हमें रखना चाहिए। यह वक्तव्य मुख्य अतिथि का रहा।
18+ आर्टिस्टिक सिंगल में प्रथम स्थान अनुपा किंडो, द्वितीय रिया सेन, तृतीय बेबी कुमारी एवं 18+ ट्रेडिशनल योगासना में प्रथम स्थान आकांक्षा सिंह, द्वितीय आकृति राज, पम्मी कुमारी ,तृतीय रेखा बहरा और अंडर18 आर्टिस्टिक सिंगल मे प्रथम स्थान नाइसा सरकार, द्वितीय अर्पिता स्वाइन, तृतीय नंदिनी रॉय अंडर18 ट्रेडिशनल योगासना में प्रथम स्थान श्रेया भट्टाचार्य, द्वितीय अद्विता आनंदी, ट्विंकल स्वाइन, तृतीय अंशिका कुमारी, दीप्तिमाई शेट्टी को प्राप्त हुआ।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse