पीएम कृषि सम्मान निधि योजना के लिए पंचायतों में शिविर लगायेगा डाक विभाग

 

  • इंडिया पोस्ट पेमेंट के तहत जिले के 51 डाक घरों में खुले 3328 खाते

टीम एबीएन, कोडरमा। प्रधानमंत्री सम्मान निधी के लाभुकों की किस्त रुकी हुई है, वो सभी डाकघरों में खाता खुलवायें। केंद्र सरकार ने इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के साथ अनुबंध किया है, जिसके तहत डाक घरों के माध्यम से खाता खुलवाने का अभियान जारी है और उनके रुपये मिल सके इसके लिए डाक विभाग के कर्मचारी, जिला प्रशासन, कृषि विभाग एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से किसानों को जागरूक करेंगे और उनके खाते खोलेंगे।

कोडरमा डाक विभाग के निरीक्षक अधिकारी अशोक मंडल ने बताया की इसके लिए पंचायत भवनों में कैंप का आयोजन भी जिले के विभिन्न प्रखंडों में किया जायेगा ताकि इसका लाभ किसानों को मिल सके। बहुत से किसानों को इसका अबतक लाभ मिल भी चुका है। जिन लाभुकों का डीबीटी लिंक नही हुआ है उन किसानों के खाते में पीएम किसान निधि की राशि नहीं पहुंच पा रही है। जबकि कई किसानों को 13 किस्त की राशि पहुंच चुकी है। इंडिया पोस्ट पेमेंट डाक घर के तहत जिले के 51 डाक घरों में फरवरी माह से 11 मार्च तक 3328 खाते खुल चुके हैं।

पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने के लिए करना होगा आवेदन

डीबीटी के तहत इंडिया पोस्ट बैंक में जो भी खाते खोले जा रहे है उसमे 200 रुपए से की राशि के साथ खाता खोलने का प्रावधान है। उसके लिए मोबाइल नंबर, आधार कार्ड और बायो मेट्रिक के लिए लाभार्थी को स्वयं रहना अनिवार्य है। तभी खाता खुल सकेगा और इसके पश्चात ही प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के राशि की किस्त खाते में आना शुरू हो जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse