टीम एबीएन, लोहरदगा। संकुल संयोजक शशिधर लाल अग्रवाल के अध्यक्षता में संकुल स्तरीय प्रधानाचार्य की बैठक सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर लोहरदगा में संपन्न हुई एवं बजट पर चर्चा की गयी।
इस बैठक में विपिन कुमार दास प्रधानाचार्य शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, विमलेश कुमार तिवारी प्रधानाचार्य सेन्हा, सुरेश चंद्र पांडे प्रधानाचार्य सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, मनोहर मोदी प्रधानाचार्य चापीं, प्रमोद कुमार प्रधानाचार्य कैरो, राजकुमार नाग प्रधानाचार्य कुडु, उत्तम मुखर्जी प्रधानाचार्य मनोहर लाल इंटर महाविद्यालय एवं विभाग प्रमुख की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।
संकुल स्तरीय वार्षिक कार्य योजना का निर्माण किया गया तथा संकुल स्तरीय विषय प्रमुख का चयन किया गया। इस अवसर पर संकुल के 4 विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर बड़की चापी, सरस्वती विद्या मंदिर कैरो, सरस्वती विद्या मंदिर कुडू एवं सरस्वती विद्या मंदिर सेन्हा को संकुल केंद्र से वार्षिक उत्सर्ग पत्रिका सप्रेम भेंट की गयी।
इन चारों विद्यालयों में वार्षिक पत्रिका नहीं आती थी। इस व्यवस्था से प्रेरित होकर चारों विद्यालयों के प्रधानाचार्य ने अगले सत्र में वार्षिक पत्रिका मंगवाने का संकल्प लिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse