लोहरदगा : देश का आधुनिकतम राइफल शूटिंग सेंटर बनकर तैयार

 

  • राइफल क्लब के अपने हैं हथियार, कार्बन गैस फीलिंग की सुविधा
  • भारत और झारखंड राइफल एसोसिएशन से मान्यता मिलेगा : धीरज साहू
  • इलेक्ट्रॉनिक टारगेट वाला झारखंड का पहला राइफल शूटिंग सेंटर होगा

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा में न केवल झारखंड बल्कि देश के आधुनिकतम राइफल शूटिंग सेंटर बनकर तैयार है। इसका शुभारंभ शीघ्र होने वाला है। लोहरदगा जिला राइफल शूटिंग के चेयरमैन सांसद धीरज प्रसाद साहू ने शुक्रवार को बीएस कॉलेज स्टेडियम परिसर में बने राइफल शूटिंग का निरीक्षण किया। झारखंड का सबसे आधुनिक और सुविधाओं से युक्त राइफल शूटिंग है।

सांसद धीरज प्रसाद साहू ने बताया कि शूटिंग सेंटर में उपयोग आने वाले उपकरण और सामग्री करीब 75 लाख रुपये की लागत से मंगवायी गयी है। सेंटर के एसी भवन बनाया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि शूटिंग सेंटर में इलेक्ट्रॉनिक टारगेट है। जो देश के काफी कम जगहों में यह उपलब्ध है। झारखंड में के देवघर में भी राइफल शूटिंग सेंटर है, पर उसमें इतनी सुविधाएं उपलब्ध नहीं है।

लोहरदगा के शूटिंग सेंटर में कार्बन सीओटू गैस फिलिंग की सुविधा है। इसके लिए कंप्रेसर बड़ा और छोटा सिलेंडर स्थापित किया गया है। जिससे फायर होगा। यह सुविधा झारखंड के किसी सेंटर में नहीं है। लोहरदगा राइफल क्लब में खुद के दर्जनभर राइफल और पिस्टल है।यह भी एक बड़ी उपलब्धि है। 20 एसी भवन में लगे हैं। उत्कृष्ट फर्नीचर लगाये गये हैं।

सांसद श्री साहू ने कहा कि आधारभूत संरचना के मामले में लोहरदगा राइफल शूटिंग देश के चुनिंदा सेंटरों में जाना जायेगा। भारतीय राइफल एसोसिएशन और झारखंड राइफल एसोसिएशन इस सेंटर को शीघ्र मान्यता मिल जायेगी। उसके बाद यहां ट्रेनिंग भी दिया जायेगा। राइफल शूटिंग के लिए करीब डेढ़ करोड रुपये की लागत से भवन का निर्माण कराया गया है। 

भारतीय राइफल एसोसिएशन के रवि कुमार सिन्हा ने बताया कि लोहरदगा में बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां प्रतियोगिता भी कराया जा सकता है। 10 मीटर के टारगेट वाला इस शूटिंग सेंटर के आरंभ होने के बाद क्षेत्र के निशानेबाजों को एक बड़ा मंच मिलेगा। यही नहीं दोनों एसोसिएशन से मान्यता मिलने और प्रतियोगिता को लिस्टिंग करने के बाद यहां से जारी प्रमाण पत्र देशभर में मान्य होगा। श्री सिन्हा ने बताया कि भारत के अंतरराष्ट्रीय कोच द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित जेपी नौटियाल ने भी लोहरदगा में अपनी सहमति कोचिंग के लिए दी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse