टीम एबीएन, रांची। रातु के कटहल मोड़ स्थित गुरुकुल द्रोण एकेडमी में शनिवार को दिन 2 बजे से नि:शुल्क टैलेंट हंट प्रतियोगिता करायी गयी। प्रतियोगिता में 5 वर्ष से 17 वर्ष तक की आयु के बच्चे शामिल हुए।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के बीच चित्रांकन, मेंटल मैथ और वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। जिससे बच्चे काफी उत्साहित दिखे। बच्चों के अभिभावक भी ऐसी प्रतियोगिता देख काफी प्रभावित हुए और इच्छा जाहिर की कि इस तरह की प्रतियोगिता आगे भी होती रहे। संस्थान ने प्रतिभागी विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण किया।
संस्थान की डायरेक्टर उषा प्रसाद ने कहा कि अपने संस्थान में इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित कर मैं काफी उत्साहित हूं। उन्होंने कहा कि सेकंड राउंड की प्रतियोगिता पुन: 9 अप्रैल को आयोजित की जायेगी। जिसमें हमारी कोशिश होगी कि उक्त प्रतियोगिता में अधिक से अधिक बच्चे प्रतिभागी बनें। जिससे बच्चों की प्रतिभा सामने आ सके।
वहीं अतिथि (गेस्ट) के रूप में राष्ट्र बचाओ आंदोलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, समाजसेवी राकेश चौधरी, संजय कुमार, रजनी कुमार, जितेंद्र गुप्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। मौके पर उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। बच्चे की प्रतिभा सामने निकल कर आती है।
कहा कि वर्षों पूर्व अपने भारतवर्ष में गुरुकुल का प्रचलन था जिसे अन्य देशों के आक्रांताओं ने समाप्त कर दिया। आज फिर से भारतवर्ष में गुरुकुल द्रोण, गुरुकुलम् जैसे अन्य संस्थान खोले जाने से आधुनिक शिक्षा पद्धति के साथ-साथ पौराणिक शिक्षा पद्धति की ओर अग्रसर होते देख हम लोग काफी उत्साहित हैं।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन के लिए संस्थान की डायरेक्टर उषा प्रसाद को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं, जिनके प्रयास के कारण देश फिर से पौराणिक शिक्षा पद्धति की ओर अग्रसर होती दिख रही है।
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में शिक्षक प्रीति झा, स्वाति प्रसाद, रत्ना लाल, शालिनी श्रीवास्तव, कल्याणी कुमारी, प्रियंका, नीतू, सविता, मनीष कुमार कुशवाहा का सराहनीय योगदान रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse