टीम एबीएन, कर्रा। लोधमा चंदा पारा मुख्य पथ पर अलग-अलग दिशा से आ रहे स्कूटी में जबरदस्त टक्कर हो गयी। स्कूटी सवार लोहरदगा के नगजुवा गांव निवासी हैं। तीनों युवक सोनमेर मंदिर से पूजा अर्चना कर लौट रहे थे।
घायलों में अमर लोहरा, सरवन लोहरा और अमन लोहरा एक ही स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। वहीं कर्रा भोसा टोली निवासी अर्जुन धनवार के पीछे बैठी महिला बुधनी उराइन अपने स्कूटी से लोधमा बाजार कर अपने घर लौट रही थी।
अचानक तीखी मोड़ होने के कारण दोनों स्कूटी में आमने-सामने की टक्कर हो गयी, जिससे सभी गिरकर घायल हो गये। ग्रामीणों की नजर पड़ने पर सभी घायलों को उठाकर निजी क्लीनिक लोधमा में भर्ती किया गया है। सभी खतरे से बाहर हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse