टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। जिला के अलग अलग स्थानों पर दो लोगों का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद हुआ है। लातेहार जिला मुख्यालय के चंदनडीह मोहल्ले निवासी तुल्लू पांडेय का शव एक खेत में बरामद हुआ।
वहीं बरवाडीह थाना क्षेत्र में कंचनपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक के निकट प्रखंडकर्मी पंकज सिंह का शव बरामद हुआ। दोनों ही मामले संदेहास्पद हैं, पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।
लातेहार चंदनडीह मोहल्ला निवासी तुल्लू पांडेय का शव गुरुवार रात घर से थोड़ी दूर पर स्थित एक खेत में संदेहास्पद स्थिति में बरामद हुआ। तुल्लू पांडे के शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान थे।
बीती रात तुल्लू पांडे अपने घर नहीं लौटे तो परिजनों के द्वारा उनकी खोजबीन की जाने लगी। इसी दौरान पता चला कि एक व्यक्ति खेत में पड़ा हुआ है। सूचना पाकर जब लोग वहां गये तो वहां तुल्लू पांडे को देखकर उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया पर जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल सदर अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। वहीं घटनास्थल पर भी पहुंच कर मामले की छानबीन की।
पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद काफी कुछ स्पष्ट हो पायेगा। इधर कुछ लोग इसे अपराधियों के द्वारा की गयी घटना भी बता रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse