टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। देश में वंदे भारत एक्सप्रेस की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। हर राज्य इस समय इस ट्रेन को चाह रहा है। हर राज्य के लोगों की चाहत हैं कि उनके यहां भी मेड इन इंडिया वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू हो। इसी कड़ी में झारखंड के नाम एक और गौरव का पल जुड़ गया है।
दरअसल, अब देश की सबसे तेज ट्रेन के कोच और सीट झारखंड में बनायी जायेगी। इसके निर्माण की जिम्मेदारी टाटा स्टील को मिली है। भारतीय रेलवे का टाटा स्टील के साथ कई योजनाओं को लेकर करार हुआ है। टाटा स्टील अब वंदे भारत एक्सप्रेस में फर्स्ट क्लास एसी से लेकर थ्री टायर एसी कोच में लगने वाली सीटों को बनायेगा।
इसके अलावा टाटा स्टील को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में एलएचबी कोच बनाने का ठेका भी मिला है। इसमें पैनल, विंडो, रेलवे का स्ट्राक्चर बनाये जायेंगे। टाटा स्टील एफआरपी के तहत वाइड वाल और सीलिंग पैनल भी तैयार कर रही है। भारतीय रेलवे ने करीब 145 करोड़ का टेंडर टाटा स्टील को दिया है,जिसमे वो वंदे भारत रैंकों के पार्ट्स का निर्माण करेंगे। ये काम 12 महीनों में पूरा होना है।
हाल के समय के टाटा स्टील को रेलवे की तरफ से कई नए टेंडर मिलें हैं। भारतीय रेलवे ने मुंबई और अहमदाबाद के बीच 508 किलोमीटर लंबे कोरिडेर का काम भी टाटा स्टील को मिला है। ट्यूब डिवीजन से भी रेलवे के उपकरण बनाये जा रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse