पलामू : सहियाओं को मिलेगा टैब, बंडी और बैज

 

  • बेहतर कार्य करने का प्रयास करें सहिया, मिलेगा अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि : डॉ केनेडी 
  • आइइसी और सीएम कोषांग की हुई प्रमंडल स्तरीय समीक्षा

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की राज्य इकाई द्वारा आज पलामू सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें समुदाय उत्प्रेरण (सहिया) और आइइसी (प्रचार-प्रसार) आदि कार्यों की समीक्षा की गयी। राज्य समुदाय उत्प्रेरण कोषांग के नोडल पदाधिकारी डॉ जॉन एफ केनेडी ने कहा कि राज्य गाइडलाइंस को फॉलो करें और बेहतर से बेहतर कार्य करने का प्रयास करें।

बैठक में बताया गया कि बेहतर कार्य करने वाली सहियाओं को मेडल, बैज, प्रोत्साहन राशि एवं बंडी दी जायेगी। स्वास्थ्य के कुल 14 इंडिकेटर में बेहतर करने वाली कुल स्वास्थ्य सहियाओं को स्वर्ण, रजत, कांस्य और श्वेत बैज पहना कर सम्मानित किया जायेगा। 

स्वर्ण सहिया को एक हजार रुपये, रजत को 500 और कांस्य श्रेणी की सहिया को 250 रुपये मानदेय के अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। इसके अतिरिक्त राज्य भर की स्वास्थ्य सहियाओं को टैब भी प्रदान किया जायेगा। जिससे सहिया एप्प के माध्यम से कार्य करने में आसानी होगी। मौके पर सहिया सहायता निधि, सहिया कोर्पस फंड, अनटाइड फंड आदि की भी समीक्षा की गयी। 

बैठक में राज्य समुदाय उत्प्रेरण कोषांग के नोडल पदाधिकारी डॉ जॉन एफ केनेडी, क्षेत्रीय उप निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव, पलामू के सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, गढ़वा के सिविल सर्जन-सह-पलामू एसीएमओ डॉ अनिल कुमार, सहिया कोषांग की राज्य समन्वयक-सह-प्रभारी राज्य कार्यक्रम प्रबंधक अकई मिंज, सहिया प्रशिक्षण समन्वयक मनीर अहमद, मीडिया कंसल्टेंट अजय कुमार सहित पलामू, गढ़वा और लातेहार के डीपीएम स्वास्थ्य, जिला लेखा प्रबन्धक, जिला कार्यक्रम समन्वयक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीपीएम और प्रखंड लेखा प्रबंधकों ने भाग लिया। बैठक में आइइसी और समुदाय उत्प्रेरण कोषांग के भौतिक और वित्तीय समीक्षा हुई और आवश्यक निर्देश दिये गये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse