अमरनाथ यात्रा : एक अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया

 

  • अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि 1 अप्रैल से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। अधिकारियों का कहना है कि 1 अप्रैल इसलिए संभावित तारीख मानी जा रही है; क्योंकि फरवरी महीने में होने वाली अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सदस्यों की बैठक फिलहाल नहीं हो पायी है। 

वहीं यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार अमरनाथ यात्रा 60 दिन की हो सकती है क्योंकि इस बार श्रावण पूर्ण्रिमा 30 अगस्त को है और पहला दर्शन एक जुलाई को होगा। अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारी के अनुसार,  अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पंजीकरण अप्रैल से बैंकों के जरिये शुरू होगा। रोजाना 20 हजार श्रद्धालुओं का पंजीकरण होगा।

बोर्ड की ओर से मांगी गयी निविदाओं में हेलिपेड स्थल पर बर्फ हटाना, पवित्र गुफा के पास हटमेंट क्षेत्र, पंडाल क्षेत्र, बेस अस्पताल साइट, क्लाक रूम, शू रैक साइट, बुक काउंटर साइट, शेड, पवित्र गुफा के निचले क्षेत्र में बेस अस्पताल व शौचालय स्थल, कैंप डायरेक्टर, हट क्षेत्र, हेली सेवा स्टाफ आवास, सेवा प्रदाता क्षेत्र, शेषनाग कैंप, वावबाल व एमजी टाप शेषनाग आदि स्थल शामिल हैं।

इसके अलावा, दक्षिण कश्मीर में पवित्र गुफा में हिमलिंग के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की आवाजाही के लिए आरएफआइडी आधारित ट्रैकिंग की जायेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse