टीम एबीएन, खूंटी/ रांची। खूंटी में होली को लेकर शराब की दुकानों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। 6 और 7 मार्च को जिले में शराब की खूब बिक्री हुई है। दो-तीन दिन में ही शराब प्रेमी होली के उत्साह में 90 लाख रुपये से अधिक की शराब गटक गये। शहार के शराब दुकानों में रात के 10 बजे तक भी भारी भीड़ देखी गयी। इस तरह का नजारा जिले के लगभग सभी दुकानों में था।
अनुमान है कि 8 मार्च को भी लोग जमकर शराब पीयेंगे। एक्साइज इंस्पेक्टर सुबोध निराला ने बताया कि खूंटी में रविवार को 17 लाख 36 हजार 680, सोमवार देर रात तक 24 लाख 370 और मंगलवार देर रात तक 40 लाख रुपये की शराब की बिक्री हुई है। उन्होंने बताया कि इस साल खूंटी में शराब की डिमांड बढ़ी है और नकली शराब बेचने वालों पर नकेल लगायी गयी है। जिसके कारण शराब दुकानों में उम्मीद से ज्यादा भीड़ शराब खरीदने के लिए पहुंचे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse