भारत दौरे पर अहमदाबाद का साबरमती आश्रम देखने पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भारत की यात्रा पर हैं। वे बुधवार को ऑस्ट्रेलिया से अहमदाबाद पहुंचे। यहां गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया। इसके बाद अल्बानीज ने यहां साबरमती आश्रम का दौरा भी किया। 

उनके साथ व्यापार और पर्यटन मंत्री डॉन फैरेल, संसाधन और उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के मंत्री मेडेलीन किंग और एक उच्च-स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी आया है। यहां वह भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज का चौथा मैच भी देखेंगे। साथ ही दिल्ली पहुंचने से पहले वह नौ मार्च को मुंबई भी जायेंगे। भारत रवाना होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा कि हमारे पास भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने का एक ऐतिहासिक अवसर है।

हमारे बड़े, विविध भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई समुदाय के कारण ही ऑस्ट्रेलिया एक बेहतर स्थान है। यह यात्रा भारत के साथ हमारे संबंधों को गहरा करने और हमारे क्षेत्र में स्थिरता और विकास के लिए एक ताकत बनने की हमारी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse