पीएम मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

 

  • बोले- सभी के जीवन में आनंद-उमंग के रंग बरसे...

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पूरा देश रंगों का त्योहार होली मना रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप सभी जीवन में हमेशा आनंद और उमंग के रंग बरसे। इस बीच पीएम मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करती रहेगी। 

पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी नारी शक्ति की उपलब्धियों को नमन। हम भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका की सराहना करते हैं। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर उन महिलाओं का संकलन भी साझा किया, जिनकी जीवन यात्रा मन की बात में दर्ज की गयी थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में विभिन्न स्कूलों और संगठनों के छात्रों के साथ होली का त्योहार मनाया। उन्होंने छात्रों को तिलक लगाया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse