गुजरात : 3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके से हिली कच्छ की धरती, कोई हताहत नहीं

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। गुजरात के कच्छ जिले में बुधवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गयी। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी। 

गांधीनगर स्थित आईएसआर के मुताबिक, कच्छ जिले के भचाऊ शहर से लगभग 10 किमी उत्तर-पूर्वोत्तर (एनएनई) में भूकंप का केंद्र था। भूकंप तड़के 3:42 बजे दर्ज किया गया। जिला अधिकारियों ने कहा कि संपत्ति या जीवन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। यहां पिछली बार 27 फरवरी को 3.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

कच्छ, जो अहमदाबाद से लगभग 400 किमी दूर है, एक बहुत ही उच्च जोखिम वाले भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है और वहां नियमित रूप से कम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं। 

सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित इस जिले में जनवरी 2001 में विनाशकारी भूकंप आया था जिसमें 13,800 लोग मारे गये थे और अन्य 1.67 लाख घायल हुए थे। भूकंप ने जिले के विभिन्न कस्बों और गांवों में संपत्तियों को गंभीर नुकसान पहुंचाया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse