टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने जानकारी दी है कि यह बारिश प्री मानसून थंडर स्टॉर्म की वजह से देखने को मिलेगी। ये थंडर स्टॉर्म 15 जून तक रहेगा। इस वजह से आए दिन रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।
होली के दिन और उसके अगले दिन भी इसका असर देखने को मिल सकता है। आगे जानकारी देते हुए मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि गाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने की वजह से गर्म हवा सबसे पहले झारखंड के पश्चिमी छोर से गुजरती है। इसी वजह से पश्चिमी छोर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा होली के दिन राज्य के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। राज्य में इस समय चक्रवर्ती हवाएं 30 से 34 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही हैं।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने आगे कहा कि संथाल परगना में 8 मार्च को तेज हवा के साथ बारिश भी हो सकती है, इसकी अलावा दक्षिणी व उत्तरी छोटानागपुर में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ हल्की बारिश हो सकती है। कोल्हान परगना में हल्की बारिश हो सकती है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse