होली के चलते रिम्स और सदर अस्पताल पूरी तरह से तैयार

 

  • ट्रामा की टीम के साथ डॉक्टर्स तैनात

टीम एबीएन, रांची। आज यानी बुधवार को होली का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं, झारखंड के राजधानी रांची में होली के चलते रिम्स अस्पताल अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। साथ ही सदर अस्पताल भी तैयार है। दोनों ही अस्पतालों में पूरी व्यवस्था की गयी है।

रिम्स में ट्रॉमा की टीम को किया गया तैनात : दरअसल, होली के दिन सड़क दुर्घटना या अत्यधिक शराब के सेवन सहित कई दूसरे कारणों से लोग अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन कई बार व्यवस्था सामान्य होने की स्थिति में समुचित इलाज नहीं हो पाता है। इसलिए इस बार दोनों ही अस्पतालों में इलाज के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। रिम्स में ट्रॉमा क्रिटिकल केयर के हेड डॉ प्रदीप भट्टाचार्य की देखरेख में एक टीम बनायी गयी है। यह टीम 3 दिन तक 24 घंटे ड्यूटी में तैनात रहेगी। ट्रामा की टीम के साथ हड्डी के डॉक्टर, सर्जन, हार्ट के डॉक्टर के अलावा चर्म रोग, नेत्र रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक को भी अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है।

सदर अस्पताल में भी की गयी पूरी व्यवस्था : दूसरी ओर सदर अस्पताल में भी पूरी व्यवस्था की गयी है। यहां 10 बेड के साथ हड्डी के डॉक्टर, सर्जन और इमरजेंसी डॉक्टर्स को 24 घंटे एक्टिव रहने को कहा गया है। इस अस्पताल में इस बार यह सुनिश्चित किया गया है कि अप्रिय घटना के बाद पहुंचने वाले मरीजों को रेफर न करना पड़े। सदर अस्पताल में ही मरीज को भर्ती कर ठीक किया जाये। अधिक जरूरत पड़ने पर ही उन्हें रिम्स रेफर किया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse