होली : रैपिड एक्शन फोर्स समेत 3000 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा

 

टीम एबीएन, रांची। होली और शब-ए-बारात को लेकर रांची के सभी चौक चौराहे पर पुलिस बल और दंडाधिकारी की तैनाती कर दी गयी है। पर्व को लेकर तीन हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। इनमें तीन कंपनी रैपिड एक्शन पुलिस (रैप), एक कंपनी इको, एसआइआरबी, आइआरबी, जैप-10, जैप-2, जिला पुलिस, लाठी बल और पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं। 

पुलिसकर्मियों में महिला पुलिस भी शामिल हैं। इसके अलावा बज्र वाहन, फायर ब्रिगेड, रंगीन पानी का कंटेनर, टियर गैस दस्ता को भी लगाया गया है। अतिसंवेदनशील तथा संवेदनशील इलाकों में रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गयी है।

एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। होली के दिन सड़कों पर हुड़दंग मचाने वाले पर विशेष नजर रहेगी। सोशल मीडिया पर भी साइबर सेल पैनी नजर रखेगी। किसी भी तरह का अफवाह और गलत पोस्ट करने पर अविलंब कार्रवाई की जायेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse