एबीएन सेंट्रल डेस्क। मेघालय में कोनराड संगमा ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मेघालय राजभवन में मंगलवार को एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई गणमान्य नेता शामिल हुए। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
मेघालय के राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान ने कोनराड संगमा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। उनके साथ नौ अन्य लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि न्यू एनपीपी की दूसरी बार मेघालय में सरकार बनी है। कोनराड संगमा के शपथ ग्रहण में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। उन्होंने कोनराड संगमा को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो कर वो काफी आनंदित महसूस कर रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse