टीम एबीएन, रांची। रांची के नरकोपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो नाबालिग लड़कों को निरुद्ध किया है। दोनों नाबालिग हथियार से लैस थे और बेड़ो में किसी घटना को अंजाम देने जा रहे थे। वहीं एक और आरोपी अंधेरे में फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस फरार आरोपी को ढूंढने के लिए छापेमारी कर रही है।
मामला सोमवार देर शाम की है। मंगलवार को रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। ग्रामीण एसपी ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गयी है। दरअसल, बीतो सोमवार पुलिस को सूचना मिली थी कि करकरी मोड़ में शाम 7 बजे होंडा डियो स्कूटी में सवार होकर तीन लड़के किसी घटना को अंजाम देने के लिए निकले हैं।
सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने एक टीम का गठन किया है। गठित टीम सूचना के सत्यापन के लिए करकरी मोड़ पहुंची, जहां पुलिस की गाड़ी आते देख स्कूटी पर सवार तीनों आरोपी भागने लगे। पुलिस ने खदेड़ कर दो लड़कों को पकड़ लिया, लेकिन तीसरा लड़का अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। गिरफ्तार लड़कों की तलाशी लेने पर पुलिस को उनके पास से एक पिस्टल मिला। पुलिस ने पिस्टल के कागजात मांगे तो वे कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा पाये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse