एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से भेंट कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव रहे राजीव अरुण एक्का के विरुद्ध कार्रवाई करने एवं सीबीआई जांच करवाने के लिए राज्य सरकार को निर्देशित करने का आग्रह किया।
राजभवन के प्रवक्ता ने यहां बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक प्रकाश तथा बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से भेंट कर राजीव अरुण एक्का के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने एवं उनके खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई जांच करवाने के राज्य सरकार को निर्देश देने का आग्रह किया।
वहीं इससे पूर्व रविवार रात्रि को एक्का पर भ्रष्टाचार के मुख्य विपक्षी दल भाजपा के गंभीर आरोपों के बाद राज्य सरकार ने राजीव अरुण एक्का को मुख्यमंत्री कार्यालय, सूचना व जनसंपर्क एवं गृह विभाग से स्थानांतरित कर पंचायती राज विभाग का प्रधान सचिव बनाया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse