एबीएन सेंट्रल डेस्क। फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा एक बार फिर से नये सिरे से कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। रिपोर्ट की मानें तो मार्क जुकरबर्ग की कंपनी और भी कर्मचारियों को बाहर करने की तैयारी कर रही है। आने वाले हफ्तों में यह छंटनी की जा सकती है। इससे पहले मेटा 12000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुका है।
कंपनी ने हजारों कर्मचारियों को सबपार रेटिंग दी थी, जिसके बाद इस बात के संकेत मिल गये थे कि कंपनी और कर्मचारियों को आने वाले महीनों में बाहर कर सकती है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार मेटा में दूसरे चरण की छंटनी शुरू होने जा रही है। मेटा सबसे अधिक कमाई एड से करता है, लेकिन अब कंपनी मेटावर्स पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहती है। कंपनी इसके लिए पैसे बचाना चाहती है, इस वजह से कंपनी में छंटनी की तैयारी की जा रही है।
कंपनी के अंदरूनी कर्मचारियों का कहना है कि यह छंटनी वित्तीय गोल को हासिल करने के लिए की जायेगी, डायरेक्टर्स और वाइस प्रेसिडेंट्स से कहा गया है कि वह ऐसे लोगों की लिस्ट तैयार करें जिन्हें बाहर किया जा सकता है। कंपनी की ओर से इस बाबत अभी तक कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है। माना जा रहा है कि नयी छंटनी अगले हफ्ते में हो सकती है।
दरअसल, मार्क जुकरबर्ग तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं, ऐसे में मार्क के छुट्टी पर जाने से पहले कंपनी इस छंटनी को पूरा कर लेना चाहती है। कंपनी के एक करीबी सूत्र का कहना है कि हमें उम्मीद है कि मार्क के छुट्टी पर जाने से पहले इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जायेगा। बता दें कि इससे पहले मेटा ने 10 फीसदी कर्मचारियों को मीट्स मोस्ट की रेटिंग दी थी, जोकि कंपनी में दूसरी सबसे नीचे की रैंकिंग है। जबकि सबसे नीचे की रैंकिंग मीट्स सम होती है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse