टीम एबीएन, लोहरदगा। सदर थाना क्षेत्र के डेयरी परिसर स्थित गोदाम में हाथ साफ करते हुए अज्ञात चोरों ने हजारों का सामान उड़ा लिया है। जानकारी अनुसार रविवार रात को अज्ञात चोरों ने डेयरी परिसर स्थित गोदाम का ताला तोड़ते हुए वहां पर रखें बायफ का तीन मोटरसाइकिल समेत कई सामानों पर हाथ साफ कर दिया है जिससे बायफ को हजारों का नुकसान हुआ है।
घटना की जानकारी बायफ के जिला प्रभारी प्रेम कुमार द्वारा सदर थाने को दे दी गई है। घटना का पता सोमवार प्रातः तब चला जब बायफ का मिल्क रिकॉर्डर विकास कुमार गोदाम से दवा निकालने पहुंचा। उसने गोदाम का ताला टूटा हुआ पाकर इसकी सूचना जिला प्रभारी प्रेम कुमार को दी। मामले में प्रेम कुमार ने बताया कि गोदाम में डेयरी और बायफ दोनो का सामान रखा हुआ है रिकार्ड मिलाने के पश्चात ही चोरी गए सामान व उसके मूल्य का आकलन किया जा सकता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse