टीम एबीएन, लोहरदगा। जिले के अति सुदूरवर्ती एवं घोर नक्सल प्रभावित पेशरार प्रखंड मुख्यालय के सभागार में जंगली हाथी से बचाव हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इधर, कार्यशाला में उपस्थित सभी प्रशासनिक कर्मियों और जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव ने कहा कि जंगली हाथी को देखते ही लोग दौड़ लगाना शुरू कर देते हैं जिससे जान-माल का नुकसान होता है।
उन्होंने कहा कि इससे बचाव हेतु लोगों को जागरूक करें और जंगली हाथी के साथ किसी तरह का छेड़छाड़ फोटोग्राफी करने से परहेज कराने को लेकर लोगों को जागरूक करें। वही थाना प्रभारी अख्तर अली ने कहा कि यदि किसी भी क्षेत्र में जंगली हाथी दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल वन विभाग एवं प्रखंड प्रशासन व थाना को दें ताकि जंगली हाथी को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में त्वरित कार्रवाई की जा सके।
मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह पेशरार थाना प्रभारी मोहम्मद अख्तर अली, पंचायती राज पदाधिकारी महेश कुमार चौहान, सहायक अभियंता अनिल उरांव, कनीय अभियंता सूरज प्रजापति सहित तमाम विभागीय पदाधिकारी और कर्मी एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse