लोहरदगा : चैंबर आफ कॉमर्स के होली मिलन समारोह में उड़े अबीर-गुलाल

 

  • बृंदावन में राधा के संग खेले होली किशन कन्हैया..., रंग बरसे भींगे चुनर वाली..., होरी खेले रघुवीरा अवध में... इत्यादि गीतों पर झूमे व्यापारी 

टीम एबीएन, लोहरदगा। रविवार शाम 6 बजे स्थानीय कुंजलाल भवन में लोहरदगा चैंबर आफ कॉमर्स का होली मिलन समारोह सह रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसका विधिवत उद्धघाटन चैंबर के पूर्वाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार अग्रवाल, कमल प्रसाद केशरी, अभय अग्रवाल, पूर्व सचिव विवेक कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष अनूप दास क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार महतो, वर्तमान अध्यक्ष रितेश कुमार, सचिव रकेश कुमार सिन्हा वरीय उपाध्यक्ष पंकज कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष धनन्जय कांस्यकार, वरिष्ठ व्यापारी दीपक जायसवाल समेत कार्यकरिणी सदस्यों के साथ संयुक्त द्वीप प्रज्वलन कर किया गया।  

कार्यक्रम में सभी उपस्थित व्यापारियों को रंग गुलाल लगाकर तथा रिंकू अग्रवाल द्वारा टोपी पहनाकर रंगारंग कार्यक्रम का श्री गणेश किया गया। रंगारंग कार्यक्रम में रांची से आये कलाकारों ने होली से सम्बंधित हिन्दी, भोजपुरी व नागपुरी गीतों की प्रस्तुति कर होली मिलन समारोह में शानदार शमा बिखेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। 

जब गायक धनेश व स्वीटी जी द्वारा बृंदावन में होली खेले राधा के संग किशन कन्हैया, होरी खेले रघुवीरा अवध में, लौंग, इलायची का बीड़ा लगाया इत्यादि गीतों को गाया तो उपस्थित सभी व्यापारी मंत्रमुग्ध हो झूम उठे। व्यापारियों के फरमाइश पर भी एक से एक गीत आये हुए कलाकरों द्वारा गाया गया। रात्रि भोजनोपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ। 

कार्यक्रम में सह सचिव अनीश मितल, कार्यकरिणी सदस्य धर्मेंद्र कुमार, चन्दन गोयल, पुरुषोत्तम तिवारी, उत्तम कुमार व्यापारी अमित कुमार अग्रवाल, आशीष मित्तल, मनीष कुमार गुड्डू, गुप्तेश्वर गुप्ता, अजय कुमार पंकज, नीरज अग्रवाल टूटू इत्यादि समेत लगभग 300 व्यापारी उपस्थित रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse