क्या 20 साल में धरती पर पहुंच जायेंगे एलियन? जानिये ब्रम्हाण्ड का ये रहस्य...

 

एबीएन नॉलेज डेस्क। एलियन की मौजूदगी को लेकर समय-समय पर कई तरह के वैज्ञानिकी दावे सामने आते हैं। इसी कड़ी में वैज्ञानिकों ने एक बार फिर दावा किया है कि वे अगले 10-20 साल में एलियन की मौजूदगी का पता लगा लेंगे। इसके लिए हजारों प्लैनेट को एक्सप्लोर किया जायेगा और उम्मीद है कि उसके बाद एलियन के मौजूदगी की पुष्टि हो पायेगी। 

बताया जा रहा है कि शक्तिशाली टेलिस्कोप के माध्यम से सैकड़ों लाइट यर दूर स्थित ग्रहों पर क्या है और क्या इस दुनिया के अलावा भी कोई दुनिया है… इसका पता लगाने में मदद मिलेगी। वैज्ञानिक यह मानते हैं कि इस दुनिया के अलावा भी दुनिया हो सकती है और ब्रह्मांड में हम अकेले नहीं हैं, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए वैज्ञानिकों को सबूत की तलाश है।

ब्रिटेन, अमेरिका और स्विट्जरलैंड के कुछ एक्सपर्ट्स ने एक ऑरिजिन फेडरेशन लॉन्च की है, जिससे एक्स्ट्रा टेरिटेरियल लाइफ की खोज की जायेगी। वे मानते हैं कि मॉडर्न टेलिस्कोप बायोसिग्नेचर की पहचान कर सकता है- जैसे कार्बन डायऑक्साइड और ऑक्सीजन जैसे गैसों की मौजूदगी की पुष्टि कर सकता है। वैज्ञानिक बताते हैं कि अभी तक सिर्फ अर्थ पर ही बायोसिग्नेचर मिले हैं, लेकिन आने वाले 10-20 सालों में हमारे पास ऐसे हजारों ग्रह होंगे। 

कैम्ब्रिज की एक वैज्ञानिक एमिली मिशेल मानती हैं कि इस ब्रह्मांड में और भी ग्रहों पर लाइफ है, जिसका पता लगाया जा रहा है और सबूत जुटाने की कोशिश की जा रही है। वह इस खोज में है कि क्या लाइफ सिर्फ इसी ग्रह पर है और अगर ऐसा नहीं है, तो क्या अन्य ग्रहों पर भी उसी प्रोसेस से लाइफ शुरू हुआ या फिर कारण कुछ और है। ऑरिजिन फेडरेशन, जो कि वाशिंगटन में लॉन्च किया गया है… इस बात का भी पता लगायेगा कि आखिर लाइफ का ऑरिजिन क्या है? 

रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने अबतक 5000 ग्रहों की पहचान की है, जो ब्रम्हाण्ड में सूर्य का चक्कर लगा रहे हैं, जहां दो ग्रहों पर पानी भी मौजूद हैं। डॉक्टर मिशेल कहती हैं कि अगर आपके पास ऑक्सीजन, पानी और मिथेन है, तो आप कह सकते हैं कि वहां लाइफ मौजूद है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse