झारखण्ड : होली में पूरे राज्य में कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

 

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में होली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। शहर और ग्रामीण इलाके में विभिन्न जगहों को चिह्नित कर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गयी है। सुरक्षा में 10 डीएसपी, 15 इंस्पेक्टर और ढाई सौ दरोगा के अलावा 2000 जवानों को तैनात किया गया है। होली के दिन सड़कों पर हुड़दंग मचाने वालों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है।

सभी थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने का आदेश दिया गया है। सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखने के लिए पुलिस की साइबर टीम को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से कंट्रोल रूम के जरिए पूरे शहर पर निगरानी रखी जायेगी। सभी चौक चौराहा पर पुलिस की तैनाती की गयी है।

एसएसपी किशोर कौशल खुद पूरी सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पांच की क्यूआरटी टीम रिजर्व में रखी गयी है। इसके अलावा बाइक दस्ता को शहर के गली मुहल्लों में भी गश्त लगाने को कहा गया है।
वहीं दूसरी ओर पुलिस मुख्यालय ने होली को लेकर सभी जिलों के एसपी को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।

होली के दौरान विधि-व्यवस्था संबंधित कोई परेशानी न हो। इसके लिए लगभग 10,000 अतिरिक्त बलों की तैनाती गयी है। इनमें करीब चार हजार जवान लाठी वाले हैं। इसके अलावा रैपिड एक्शन पुलिस को भी तैनात किया जा रहा है। संवेदनशील क्षेत्रों वाले विभिन्न जिलों में टीयर गैस के वाहनों को तैनात किया जा रहा है।

रांची में 2000 जवान, जमशेदपुर में आरपीए दो कंपनी, आंसू गैस दस्ता और 25 लाठी बल और टीजी एक यूनिट, धनबाद में 700 जवान, हजारीबाग में आरएपी 6 और 25 लाठी बल, गिरिडीह में 600 लाठी बल और आरएपी 6 कंपनी, बोकारो में 250 जवान, चतरा में 340 जवान,पलामू में 300 जवान, गोड्डा में 100 जवान, साहिबगंज में 175 जवान, देवघर में 150 जवान, दुमका में 150 जवान, जामताड़ा में 100 जवान, लोहरदगा में 250 जवान, कोडरमा में 200 जवान खूंटी में 100 जवान, चाईबासा में 100 जवान, गढ़वा में 100 जवान, सिमडेगा में 100 जवान, गुमला में 100 जवान, लातेहार में 100 जवान, सरायकेला में 100 जवान, पाकुड़ में 100 जवान और रामगढ़ में 100 जवान की अतिरिक्त तैनाती की गयी है।

 इसके अलावा सभी जिलों को अतिरिक्त फोर्सेज भी दिये गये हैं। किसी भी तरह की घटना होने पर जल्द पुलिस मुख्यालय को सूचना देने को कहा गया है।

आईजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर ने सोमवार को बताया कि होली को लेकर राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse