हमारे किसान भाइयों का जीवन आसान बनायेगी नैनो डीएपी : मोदी

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नैनो लिक्विड डीएपी उर्वरक को सरकार की मंजूरी के बाद रविवार को सराहना करते हुए कहा कि यह किसानों के जीवन को आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पीएम नरेंद्र मोदी ने यह बात रविवार को केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया के एक ट्वीट के जवाब में दी। मांडविया ने ट्वीट के माध्यम से नैनो लिक्विड डीएपी उर्वरक की शुरुआत के लिए सरकार की मंजूरी की घोषणा की थी। 

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को कहा था कि सरकार ने किसानों के लाभ और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नैनो लिक्विड डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) उर्वरक लॉन्च करने की मंजूरी दे दी है। सरकार द्वारा मंज़ूरी पर मंडाविया के ट्वीट को टैग करते हुए पीएम मोदी ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा कि हमारे किसान भाइयों और बहनों के लिए जीवन आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse