टीम एबीएन, रांची। रविवार देर शाम राजधानी रांची में सैकड़ों की संख्या में चिकित्सकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए रिम्स अस्पताल से करम टोली चौक स्थित आईएमए भवन तक कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में शामिल चिकित्सकों ने झारखंड में लगातार हो रहे डॉक्टरों पर हमले पर कार्रवाई और मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की।
विरोध प्रदर्शन में डॉक्टर से संबंधित सारे संगठन शामिल रहे। रविवार को निकाले गए कैंडल मार्च में आईएमए, झासा (जेएसएचएसए), रिम्स टीचर एसोसिएशन, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जेडीए), चेंबर ऑफ कॉमर्स और एएचपीआई सहित सभी स्वास्थ्य संगठन की महिला विंग शामिल रहा।
23 राज्यों में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को लागू कर दिया गया है। ऐसे में झारखंड सरकार को मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने में क्या परेशानी है।
चिकित्सकों ने कहा कि मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के लागू होने से सिर्फ चिकित्सकों को ही नहीं बल्कि मरीजों को भी लाभ मिलेगा। वहीं क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट (सीईए) को भी राज्य में लागू किया जाये। जिससे राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse