टीम एबीएन, भंडरा। भंडरा के डुमरी गांव में जंगली हाथियों ने सुबह करीब तीन बजे सुकरा उरांव के घर को तोड़ अनाज चट कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार डुमरी में फसलों को रौंदते हुए हाथी पझरी, हाटी, कसपुर लड़ाईटंगरा होते हुए कुम्हरिया बगुला पतरा में डेरा जमा लिया।
पांच मार्च को दिनभर दोनों हाथियों के पतरा में होने की बात की जा रही है। सूचना मिलने पर वन विभाग के लोग भी बगुला पतरा पहुंच गये हैं। बताया जा रहा है कि पतरा घना होने के कारण हाथी नजर नहीं आ रहा है। कुछ लोग हाथियों को देखने की बात कह रहे हैं।
फिलहाल, भयभीत ग्रामीण पतरा के समीप जाने का हिम्मत भी नहीं उठा पा रहे हैं। बता दें कि सप्ताह भर पूर्व ही एक गुस्सैल हाथी ने कसपुर लड़ाई टंगरा में चार लोगों को कुचल कर जान ले ली थी। इससे लोगों में दहशत व्याप्त है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse