टीम एबीएन, रांची। आज सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा रांची इकाई के तत्वावधान में देवी मंडप रोड हेसल सरोवर नगर सूर्य मंदिर सह भास्कर भवन में सूर्य भगवान पर माला, दीप प्रज्ज्वलित कर एवं अबीर गुलाल लगाकर भगवान सूर्यदेव जी का वंदन नमन कर होली समारोह मनाया गया। सभी सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। सभी ने मिलकर होली की गीत गाया।
मौके पर सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा झारखंड रांची इकाई के अध्यक्ष डॉ अमिताभ कुमार पांडेय, आचार्य मिथिलेश कुमार मिश्र, उमाकांत मिश्र, मनोज कुमार पुटू, शशिकांत मिश्र, रविन्द्र मिश्र, दिग्विजय पाठक अरविंद मिश्र, शिव शंकर पाठक, शशि भूषण मिश्र एवं अन्य लोग उपस्थित थे। यह जानकारी सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा रांची जिला के मीडिया प्रभारी मनोज कुमार पुटू ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse