कोडरमा : जिला सीनियर क्रिकेट टीम गठन को लेकर केडीसीए की बैठक

 

टीम एबीएन, कोडरमा। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा खेले जाने वाले इंटर डिस्ट्रिक्ट सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट (एलिट ग्रुप) के लिए कोडरमा जिला सीनियर क्रिकेट टीम के गठन हेतु कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की एक बैठक स्थानीय छाबड़ा लॉज में  संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा व  संचालन सचिव दिनेश सिंह ने किया। बैठक में सचिव दिनेश सिंह ने कहा कि कोडरमा की टीम एलिट ग्रुप में है, जो अपने आप में काफी महत्वपूर्ण है। कोडरमा को झारखंड के एलिट ग्रुप के टीम में रांची, बोकारो और सिमडेगा से खेलना है। कोडरमा टीम के गठन के लिए अच्छे और प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिलाकर कैंप का आयोजन किया जाना है।

तय किया गया कि जेएससीए के सभी बड़े मैचों की तरह अब जिले के खिलाड़ियों को दो दिवसीय मैच की प्रैक्टिस करनी होगी। इसके तहत रविवार से दो दिवसीय  ट्रायल मैच रखे जायेंगे। साथ ही 10 मार्च और 11 मार्च को 50-50 ओवर का  मैच रखा जायेगा।

उन्होंने कहा कि एलिट ग्रुप की महत्ता को देखते हुए प्रतिभावान खिलाड़ियों को ही टीम में मौका दिया जायेगा। ट्रायल मैच और कैंप कराने का जिम्मा लेवल वन कोच सुधांशु शेखर सिन्हा को दिया गया। बैठक में केडीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, सचिव दिनेश सिंह, अनिल सिंह, आलोक पांडे, सोनू खान, सुमन कुमार, ओम प्रकाश, तहसीन हुसैन सहित अन्य उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse