टीम एबीएन, कोडरमा। उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ का होली मिलन समारोह गुमो स्थित जिमखाना क्लब में संपन्न हुआ। समारोह में समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित हुए और होली का जमकर लुत्फ उठाया।
समारोह को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह, सचिव राम लखन सिंह, संरक्षक रामचंद्र सिंह और वरीय नेता रमेश सिंह ने कहा की रंगों और सौहार्द्र का यह पर्व हम सबों को हंसी खुशी और मिलजुल कर बिताना चाहिए। साथ ही होलिका दहनरूपी व्यवस्था में हमारे समाज और आसपास के कुरीतियों, बुराइयों को नष्ट कर हमें एक आदर्श समाज की स्थापना की दिशा में बढ़नी चाहिए।
सेवानिवृत्त शिक्षक नारायण सिंह, शिवलाल सिंह, प्रदीप सिंह, विजय सिंह और राम प्रसाद सिंह ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन से आपस में मेलजोल और भाईचारगी बढ़ती है। साथ ही आने वाली पीढ़ियों को हम एक अच्छा कार्य कर उनके सामने मिसाल पेश कर सकते हैं।
दिनेश सिंह, राजेंद्र सिंह, ब्यूटी सिंह और राजीव सिंह ने कहा कि होली मिलन का त्यौहार हमें एक अच्छे मार्ग और आदर्श पर चलने की सीख देता है। यह न केवल रंगों का त्योहार है बल्कि कई विषयों पर इससे हमें अनेक शिक्षा भी प्राप्त होती है। कार्यक्रम में लोगों ने जमकर अबीर गुलाल खेले और नये-नये पकवानों का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम का संचालन रामचंद्र सिंह ने किया व धन्यवाद ज्ञापन राजेंद्र सिंह ने किया।
समारोह में कामाख्या नारायण सिंह, राम लखन सिंह, रमेश सिंह, राजेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, रामदेव सिंह, सत्यनारायण सिंह, विजय सिंह, शिवलाल सिंह, पंकज सिंह, अशोक सिंह, सम्राट सिंह, रंजीत सिंह, अर्जुन सिंह, मनोज सिंह, सीताराम सिंह, अनुज सिंह, प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह, राम प्रताप सिंह, उदय सिंह, राजू सिंह उर्फ राजू भैया, विशाल सिंह, लखन सिंह, कैलाश सिंह, प्रदीप सिंह, संजय सिंह धारावी, कामता सिंह, मनोहर सिंह, संजय सिंह, गणेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, लोहा सिंह, उमेश सिंह, अनिल सिंह, अजीत सिंह, राजीव सिंह, छोटू सिंह, अमन सिंह, निशांत सिंह, अभिषेक सिंह, धीरज सिंह, सुधांशु सिंह, राहुल सिंह, श्रवण सिंह, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह सहित सैकड़ों क्षत्रिय परिवार उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse