श्री माहेश्वरी सभा का फाल्गुणोत्सव सह होली मिलन समारोह संपन्न

 

टीम एबीएन, रांची। रांची के माहेश्वरी समाज का भव्य फाल्गुणोत्सव सह होली मिलन समारोह स्थानीय माहेश्वरी भवन, गणेश नारायण साबू चौक, सेवा सदन पथ, रांची में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। होली एक ऐसा रंग बिरंगा त्यौहार है जिसे सभी लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व गिले-शिकवे भूलकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं।

यही सोच के साथ रांची महेश्वरी सभा हर साल समाज बंधुओं के लिए फागुन होली महोत्सव का आयोजन करते हैं। संध्या 5:30 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार मारू, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवशंकर साबू, रांची सभा अध्यक्ष किशन कुमार साबू, सचिव नरेंद्र लाखोटिया, प्रदेश महिला महासचिव संगीता चितलांगिया, प्रदेश उपाध्यक्षा अर्चना साबू, महिला अध्यक्षा भारती चितलांगिया, सचिव विमला माहेश्वरी, युवा अध्यक्ष विनय मंत्री, सचिव हेमंत माहेश्वरी सहित जुगल किशोर मारु, उमाशंकर साबू, महाबीर प्रसाद सोमानी, पवन मंत्री, अशोक साबू, उषा मंत्री, बीणा साबू, मीरा परवाल आदि को व्यंगात्मक टैगलाइन दे सब्जियों की माला पहना होलीयाना सम्मान एवं स्वागत किया गया। 

महिलाओं एवं बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किया। पाखी चितलांगिया, खुशी मंत्री, वानिया लखोटिया, धनिषा लखोटिया, अदिति सोमानी, जागृति सोमानी, राखी चांडक, श्रुति चांडक ने होली पर डांस, रास लीला एवं  राधाकृष्ण के साथ फूलों की होली का आनंद लोगों ने लिया। फागुन महोत्सव पर चार चांद लगा दिया। होली पर जुड़े कुछ विशेष शब्दों को लेकर आयोजन में मौजूद सभी सदस्यों के साथ अंताक्षरी भी खेली गयी।

होली का प्रोग्राम ढप चंग मारवाड़ी होली लोकगीत के बिना अधूरी इसलिए इस बार कुछ खास रहा फागुन उत्सव, विकास राजस्थानी चंग ग्रुप द्वारा राजस्थानी चंग गायन शुरू किया गोरा गोरा गाल घूंघटोये में राखीजे, नखरालो देवरियो भाभी पर जादू कर गयो। कठ सू आइ सूठ कठ सू आयो जीरो, बाई सा बीरा, जयपुर जायजो जी आदि गानों की बोल के साथ ढप की धुन पर सभी आगंतुक झूम उठे।

इस कार्यक्रम के संयोजक राजेश सोमानी श्यामसुंदर बिहानी, ओमप्रकाश बोड़ा, शिखा बिड़ला, अंजना गट्टानी, रंजू मालपानी, सविक बोड़ा, हिमांशु धुत थे।  मंच संचालन विनिता चितलांगिया ने किया। सभी सदस्यों को अबीर और गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर लगभग 600 लोगों ने केसरिया ठंडाई और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया।

इस समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथियों में सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारु, महेश पोद्दार, चेंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री एवं अन्य सामाजिक संगठनों से बंसत मित्तल, पुनीत पोद्दार, प्रदीप राजगढ़िया, अशोक नारसरिया, कौशल राजगढ़िया, प्रमोद सास्वत, अशोक पुरोहित, अमरचंद बैगानी, रमेशचंद्र शर्मा, बिमल दस्सनी, सुभाष जैन, पृथ्वीराज चौधरी सहित समाज के गणमान्य मुकेश काबरा, मनोज काबरा, किशन सोढानी, प्रकाश काबरा, जुगल दरगढ़, जय किशन गट्टानी, बजरंग लाल सोमानी, बासुदेव लाल भाला, दीपक मारू, मनमोहन मोहता, गोवर्धन प्रसाद भाला, प्रभात साबू, अमित मालपानी, संजय मालपानी, बसंत लाखोटिया, गिरिजाशंकर पेड़ीवाल, सौरभ साबू, अंकुर डागा, सुमन चितलांगिया, अनिता साबू, विजयश्री साबू, रश्मि  मालपानी, शारदा लढ्ढा, सरला चितलांगिया, लक्ष्मी चितलांगिया, दिनेश काबरा, विपिन भाला सहित श्री माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी महिला समिति एवं माहेश्वरी युवा संगठन के सभी सदस्य मौजूद थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी रश्मि  मालपानी ने दी। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse