WPL में विदेशियों की बजाय भारतीयों को मिले मौका

 

  • लीग में तीन विदेशी कप्तान होने से पूर्व क्रिकेटर निराश

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। महिला प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत शनिवार (चार मार्च) को हुई। इस लीग में पांच टीमें मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, गुजरात जाएंट्स, यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स हिस्सा ले रही हैं। इनमें से तीन की कप्तान विदेशी हैं। मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने स्मृति मंधाना को कप्तान बनाया है। 

वहीं, गुजरात जाएंट्स की कमान बेथ मूनी के हाथों में है। यूपी वॉरियर्स ने एलिसा हीली और दिल्ली कैपिटल्स ने मेग लेनिंग को कप्तान बनाया है। इस बात से भारत की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा निराश हैं।

अंजुम का कहना है कि सक्षम भारतीय खिलाड़ियों को जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि मुझे यह पसंद नहीं आया कि अधिकांश टीमों ने कप्तान के रूप में विदेशी खिलाड़ियों को चुना है। यह एक भारतीय लीग है और भारतीय परिस्थितियों में खेली जायेगी इसलिए भारतीय खिलाड़ियों में क्षमता होने पर उन्हें कप्तान होना चाहिए था।

अंजुम को थी दीप्ति को कप्तान बनाये जाने की उम्मीद : अंजुम चोपड़ा ने कहा कि मुझे लगता है कि दीप्ति शर्मा को कप्तान बनाया जाना चाहिए था क्योंकि उन्होंने आखिरी महिला टी20 चैलेंज में कप्तानी की थी। यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा को कप्तान नहीं बनाया। उसने ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली पर भरोसा जताया है। चोपड़ा ने हालांकि इस बात पर सहमति जतायी कि छह बार के टी-20 विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया के पास भारत की तुलना में अधिक अनुभवी खिलाड़ी हैं।

मेग लेनिंग के सामने जेमिमा नहीं बन सकतीं कप्तान : अंजुम- अंजुम ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी विश्व चैंपियन हैं और उनके पास काफी अनुभव है। मैं उनके (ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के) अनुभव (अंतरराष्ट्रीय स्तर पर) से पूरी तरह सहमत हूं और इसलिए जेमिमा रोड्रिग्ज एक ही टीम (दिल्ली कैपिटल्स) में मेग लैनिंग से आगे कप्तान नहीं बन सकती हैं। अगर मैं बड़े स्तर पर देखती हूं तो भारतीय खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की तरह कप्तानी की क्षमता नहीं है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse