सिविल एविएशन उप समिति के चेयरमेन दिनेश साहू ने की रांची से झारसुगुड़ा के लिए सीधी फ्लाइट की मांग

 

  • रांची से जयपुर, गोवा की लंबित मांग पर विचार का निर्णय स्वागतयोग्य 

टीम एबीएन, रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जयपुर और गोवा की सीधी फ्लाईट शुरू किये जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए झारखंड चैंबर आफ कॉमर्स ने एयरपोर्ट प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की। 

चैंबर के सीविल एविएशन उप समिति चेयरमेन दिनेश प्रसाद साहू ने कहा कि झारखण्ड चैंबर की मांग पर इंडिगो द्वारा 26 मार्च से रांची-गोवा-रांची और 23 मई से रांची से जयपुर सीधी कनेक्टिविटी शुरू करने का निर्णय लिया गया है। समर शेड्यूल में पहली बार रांची से जयपुर के लिए सीधी विमान सेवा शुरू होगी। 

इंडिगो का 180 सीटर एयरबस विमान सप्ताह में तीन दिन उडान भरेगा। श्री साहू ने कहा कि रांची से जयपुर को विमान सेवा से जोडने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। सीधी फ्लाईट नहीं होने के कारण वर्तमान में लोगों को दिल्ली या कोलकाता होकर जयपुर जाना पडता है जिसमें काफी समय लग जाता है। 

उन्होंने यह भी कहा कि इंडिगो द्वारा जल्द ही रांची से अहमदाबाद की सीधी फ्लाईट भी शुरू की जायेगी, जिससे यात्री लाभान्वित होंगे। श्री साहू ने झारसुगुडा से रांची के लिए भी सीधी विमान सेवा की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान में लोगों को वाया कोलकाता होकर आवागमन करना पडता है। 

ईधर, एक साल से आपरेशनल कारणों से बंद एयर इंडिया द्वारा फिर रांची से दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू करने के प्रस्ताव पर भी चैंबर ने खुशी जताते हुए इसे यात्रियों के लिए हितकर बताया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse