टीम एबीएन, रांची। मार्च का महीना शुरू हो गया है। वहीं, महीना शुरू होते ही झारखंड के लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है, लेकिन मौसम विज्ञान के मुताबिक होली के समय हल्की बारिश होगी।
प्री मानसून बारिश की आशंका
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि होली के समय हल्की बारिश देखने को मिलेगी। यह प्री मानसून बारिश होगी, जिसके चलते मौसम सुहाना होगा व लोगों को थोड़ा ठंड का एहसास होगा, हालांकि यह बारिश 2-3 दिन तक ही रहेगी। अभिषेक आनंद ने बताया यह बारिश बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने के कारण होगी।
बंगाल की खाड़ी से गर्म हवा सबसे पहले पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, रांची की तरफ से आयेगी। इसलिए इन इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है, लेकिन गढ़वा, पलामू, चतरा, देवघर, धनबाद, सिमडेगा में बेहद हल्की बारिश देखने को मिलेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse