गुमला : दो युवकों को अपराधियों ने मारी गोली, दहशत

 

टीम एबीएन, गुमला। चैनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात अपराधियों ने दो युवकों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर स्थिति में दोनों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के लंगड़ा मोड़ स्थित दो अलग-अलग घरों में घुसकर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। 

घटना में राहिल अमन (18) और इमरान खान (22) घायल हो गये। दोनों के परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में भर्ती कराया, जहां से सदर अस्पताल गुमला भेजा गया। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उनको रांची रिम्स रेफर कर दिया है। एक युवक के हाथ में और दूसरे की कमर में गोली फंसे होने की बात बतायी जा रही है। 

घर में घुसकर युवकों को गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। परिजनों ने चैनपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची चैनपुर की पुलिस जांच में जुट गयी है। घटना में शामिल एक अपराधी की पहचान हो चुकी है, जो बरवे नगर चैनपुर का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। 

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्सली संगठन द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse