नियोजन नीति : भाजपा विधायकों ने छठे दिन भी किया विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन शनिवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया। वे विधानसभा गेट पर नियोजन और स्थानीय नीति की मांगों को लेकर धरने पर बैठ गये। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार राज्य के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है। मुख्यमंत्री तत्काल पद से इस्तीफा दें। 

सदन में झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम ने कहा कि राज्य में नियोजन नीति को लेकर उहापोह की स्थिति है। नियोजन नीति कैबिनेट में लाया गया जबकि उसे सदन में लाना चाहिए था। यह सदन की अवमानना है। भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि सरकार नियोजन नीति जैसे संवेदनशील मुद्दे पर चलते सत्र के दौरान कैबिनेट के बैकडोर से कोई फैसला नहीं कर सकती। 

सरकार को जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को 2016 और 1932 वाली नियोजन नीति को लेकर स्थिति स्पष्ट करना चाहिए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse