भारतीय किसान संघ का स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न

 

टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। आज दिनांक 4-03-2023 दिन शनिवार को लातेहार के धरमपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक भवन में भारतीय किसान संघ के स्थापना दिवस मनाने को लेकर जिला महामंत्री बबन मांझी की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष जयकुमार सिंह ने इस स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर बताया  कि इसकी स्थापना 4 मार्च 1979 को राजस्थान के कोटा शहर में की गयी। 

विलक्षण संगठन व कुशलता के धनी महान भारतीय तत्वचिंतक श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जी ने भारतीय किसानों के उत्थान हेतु इस संगठन को साकार किया एवं उनका नारा था, देश का हम भंडार भरेंगे लेकिन कीमत पूरी लेंगे। आगे जय सिंह जी ने कहा कि किसानों के उत्थान के लिए यह संगठन किसानों के साथ है। 

किसानों को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य मिलनी चाहिए और झारखंड में आगामी होने वाले मार्च महीने में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों के कार्यक्रम को लेकर ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ता तैयार रहें। श्री शशि भूषण पाठक जी ने कहा कि किसान ग्रामों में नियमित बैठक करें एवं संगठित हों। 

कार्यक्रम की समाप्ति पर बबन मांझी जी ने कार्यकर्ताओं को बताया कि आगामी होने वाले लातेहार जिले में किसानों के कार्यक्रम को लेकर 12 मार्च 2023 को लातेहार में बैठक तय किया गया है। 

इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष उदय भानु प्रताप सिंह, जिला युवा प्रमुख रविंद्र प्रसाद, महिला प्रमुख चिंतामणि देवी, प्रखंड अध्यक्ष सरजू प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, बाल गोविंद सिंह, गोपाल सिंह, राजू गंझू, राजेश प्रसाद,  रामपति सिंह, रामा भगत, मनोज उरांव, सुदामा सिंह, गिरि बाबा आदि उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse