एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट तीसरे दिन लंच से पहले मैच को समाप्त कर दिया। 76 रन के लक्ष्य को उसने 18.1 ओवर में हासिल कर लिया। कंगारू टीम ने एक विकेट पर 78 रन बना लिये। ट्रेविस हेड 53 गेंद पर 49 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, मार्नश लाबुशेन ने नाबाद 28 रन बनाये। उस्मान ख्वाजा खाता नहीं खोल पाये। इस जीत के साथ ही उसने सीरीज में वापसी कर ली है। भारत पहले दोनों टेस्ट में जीत हासिल कर अभी भी 2-1 से आगे है। दोनों देशों के बीच अब चौथा टेस्ट नौ मार्च से अहमदाबाद में खेला जायेगा।
भारत ने पहली पारी में 109 रन बनाये थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 197 रन बना लिये थे। उसे 88 रनों की बढ़त मिली थी। इसके बाद भारतीय टीम दूसरी पारी में 163 रन पर ऑलआउट हो गयी। उसने 75 रन की बढ़त बनायी। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 76 रन का लक्ष्य मिला था। जवाब में कंगारू टीम ने 18.5 ओवर में एक विकेट पर 78 रन बनाकर मैच को जीत लिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse