टीम एबीएन, रांची। बरियातू थाना क्षेत्र में रहने वाले शफीक खान के खाते से एक ही दिन में 1.39 लाख रुपये गायब हो गये। शफीक का एटीएम कार्ड एटीएम मशीन में फंस गया था जिसके बाद किसी ने उनके खाते से पैसे गायब कर दिये गये।
अंसारी ने बरियातू थाने में दिये आवेदन में बताया है कि वह बड़गाई के रहने वाला है। बुधवार को वह अपना एटीएम कार्ड लेकर केनरा बैंक के एटीएम गया था, इसी दौरान पैसे निकालने के लिए जब उसने कार्ड डाला तो वह मशीन में ही फंस गया और पैसे भी नहीं निकले। काफी कोशिश के बाद भी जब उनका एटीएम मशीन से बाहर नहीं निकला तब उन्होंने बैंक के ब्रांच मैनेजर को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। ब्रांच मैनेजर के निर्देश पर उन्होंने एटीएम का शटर बंद कर दिया और अपने घर लौट आये।
दो घण्टे के बाद भी जब एटीएम को लेकर शफीक अंसारी को बैंक से कोई कॉल नहीं आया तो शफीक एक बार फिर एटीएम के पास पहुंचा। जहां उसने देखा कि एटीएम मशीन में कार्ड ही नहीं है। कुछ देर बाद ही उसके मोबाइल पर अचानक पैसे निकाले जाने के मैसेज आने लगे।
जब तक वह बैंक पहुंच कर एटीएम को बंद करवाता उससे पहले ही उनके खाते से 1.39 लाख रुपये गायब हो गये। ठगी का शिकार होने के बाद शफीक अंसारी भागे भागे बरियातू थाना पहुंचा और अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse