पश्चिमी इंडोनेशिया में महसूस किये गये भूकंप के तेज झटके

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत सुमात्रा में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गयी। देश की मौसम, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी बीएमकेजी ने यह जानकारी दी। 

मौसम एजेंसी ने कहा कि भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार आज सुबह छह बजकर पांच मिनट पर महसूस किए गए। जिसका केंद्र पेसिसिर सेलाटन (दक्षिण तट) जिले से 36 किमी दक्षिण पूर्व में और जमीनी सतह से 82 किमी की गहराई मंद स्थित था। 

एजेंसी के मुताबिक भूकंप के झटकों में सुनामी आने की कोई संभावना नहीं जतायी गयी है। भूकंप के झटके नजदीकी प्रांत जंबी में भी महसूस किये गये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse