एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक! एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई

 

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस जहां अपनी फिटनेस को लेकर अकसर सतर्क रहती है वहीं पूर्व मिस यूनिवर्स ने अपने फैंस को उस समय सकते में डाल दिया जब  सुष्मिता सेन  ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्हें दो दिन पहले हार्ट अटैक आया था। हालांकि अब उनकी तबियत ठीक है। 

दरअसल, सुष्मिता सेन ने हाल ही में अपने पिता सुबीर सेन के साथ इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा- अपने दिल को मजबूत और खुशनुमा बनाए रखो, और ये तुम्हारे साथ हमेशा तुम्हारे बुरे दौर में खड़ा रहेगा। जब तुम्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी। ये महान लाइन मेरे पापा ने कही थी। 

मुझे दो दिन पहले हार्ट अटैक आया था। मेरी एंजियोप्लास्टी हुई। दिल अब सही सलामत है और सबसे जरूरी बात, मेरे कार्डियोलॉजिस्ट ने कन्फर्म किया है कि मेरा दिल सही मायने में बहुत बड़ा है। हालांकि अब एक्ट्रेस की तबीयत ठीक है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse