कोडरमा जिला कमेटी ने शुरू कर दी मिशन 2024 की तैयारी

 

अपना बूथ सबसे मजबूत के तहत कार्य करें कार्यकर्ता : अन्नपूर्णा देवी 

पंचायत स्तर से लेकर शक्ति केंद्र तक प्रत्येक बूथ पर नियुक्त करें प्रभारी : डॉ नीरा यादव 

टीम एबीएन, कोडरमा। भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला की एक बैठक केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी जी के आवास पर हुई। जिसमें केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव उपस्थित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी तथा संचालन जिला महामंत्री अनूप जोशी ने किया।  

अन्नपूर्णा जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनानी है। बूथों पर सशक्तिकरण अभियान चलाकर बूथ को मजबूत करना है। सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि अपना बूथ सबसे मजबूत के तहत कार्य करना है और एक बूथ पर 31 की संख्या में बूथ कमेटी का निर्माण करना है।  

डॉ नीरा यादव ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत सभी मंडलों में पंचायत स्तर से लेकर शक्ति केंद्र तक प्रत्येक बूथ पर प्रभारी नियुक्त कर सभी बूथों पर कमेटी का निर्माण जल्द करवायें।  

जिलाध्यक्ष नीतीश चंद्रवंशी ने कहा कि लोकसभा में राष्ट्रपति का अभिभाषण सभी बूथों पर पढ़कर सुनाना है सभी मंडल अध्यक्षों को बूथ की कमेटी का निर्माण करना है। अनूप जोशी ने सभी मंडल अध्यक्षों से कहा कि आप अपने अपने पंचायत स्तर तक के लिए एक विस्तारक के रूप में कार्यकर्ता दें जो जो 10 दिनों के लिएपंचायत स्तर पर प्रवास कर बूथों पर जाकर बूथ कमेटी बनवायें। 

कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह, रवि मोदी, जिला महामंत्री राजकुमार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश राम, जिला मंत्री बैजनाथ यादव, महेंद्र यादव, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, सोशल मीडिया प्रभारी अकाश वर्मा, पिंटू भारती, सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्र मेहता, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सूरज प्रताप मेहता, महिला मोर्चा महामंत्री कविता कुमारी, कोडरमा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह, विजय यादव, नरेंद्र पाल, जयशंकर प्रसाद, द्वारिका राणा, शशि भूषण चौधरी, रामदेव मोदी, राजकुमार यादव, राजेश यादव, महेंद्र यादव, पवन सिंह, बिट्टू सिंह, रविंद्र यादव, संजय गुप्ता, मीना साव, अर्जुन यादव आदि उपस्थित हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse